जो होता है अच्छे के लिए होता है।

जो होता है अच्छे के लिए होता है।

नवंबर 24, 2024 - 16:17
 0  1
जो होता है अच्छे के लिए होता है।

किसी गांव में एक किसान रहता था।

 उसके पास एक बहुत ही ऊंचा और तेज दौड़ने वाला सफेद घोड़ा था।

 एक दिन उसका घोड़ा रस्सी तुड़ा कर भाग गया।

 उसके पड़ोसियों ने घर आकर अफसोस जाहिर किया ।

किसान वैसे का वैसा बैठा रहा। 

पड़ोसियों को किसान का यह व्यवहार अच्छा नहीं लगा और 

वे यह बात करते हुए लौट गए कि यह आदमी इसी लायक है।

 अगले दिन वह घोड़ा वापस आ गया और अपने साथ तीन जंगली घोड़े और ले आया।

 किसान के पड़ोसी फिर आए और उन्होंने उसके भाग्य पर खुशी जाहिर की।

 किसान तब भी कुछ नहीं बोला।

 दो दिन बाद एक जंगली घोड़े की सवारी करने के दौरान किसान का इकलौता बेटा अपनी टांग तुड़वा बैठा।

 उसके पड़ोसी फिर आए और सहानुभूति प्रकट करने लगे कि बहुत बुरा हुआ। उन्हें लगा कि किसान बड़ा  ही पथरीला और निष्ठुर है।

 किसान पहले की तरह ही अप्रभावित रहा क्योंकि उसे परमात्मा का प्रत्येक निर्णय कल्याणकारी ही प्रतीत हो रहा था।

 अगली सुबह सेना के अधिकारी गांव आए और गांव के सभी जवान लड़कों को घेर कर ले गए और उन्होंने जबरदस्ती सेना में भर्ती कर लिया।

 किसान का बेटा पैर टूटा होने के कारण भर्ती होने से बच गया।

 कोई नहीं जानता कि हमारे लिए क्या अच्छा है ? 

जीवन लंबा और जटिल है।

 एक-एक घटना के आधार पर इसका आकलन नहीं किया जा सकता। जीवन को संपूर्णता में देखना चाहिए।

जो कुछ भी होता है अच्छे के लिए होता है।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow